फेरी वाले ने घर में घुसकर मासूम को उठाकर ले जाने का किया प्रयास, लोगों ने पकड़ कर पुलिस सौंपा

खबर शेयर करें

समाचार सच, यूएस नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में बैग बेचने के बहाने घर में घुसकर ढाई साल की बच्ची को ले जाते देख बड़ी बहन ने शोर मचा दिया। इसके बाद बच्ची की मां और स्थानीय लोगों ने फेरी वाले को पकड़कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वह बच्ची को कहां और क्यों ले जा रहा था, यह साफ नहीं हो सका है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। घटना के समय वह नशे में था।

आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में शीला बढोई अपने परिवार के साथ टिनशेड के मकान में रहती है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर घर के पास किसी का निधन हो गया था तो शीला वहां गई थी। गर्मी की वजह से घर का दरवाजा खुला था।

मासूम सहित दो बच्चे बेड पर सो रहे थे। शीला के मुताबिक दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बैग बेचने की बहाने से घर के पास आया और अंदर घुसकर उसकी ढाई साल की बेटी को गोद में उठाकर भागने लगा। ये देख उनकी 12 साल की बेटी ने शोर मचा दिया, जिस पर मोहल्ले वालों के साथ वह भी चिल्लाते हुए आरोपी के पीछे भागी थी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर फिर गरजे सीएम धामी, बोले—सबूत दे कांग्रेस, FIR के बाद और गरमाई सियासत

इस दौरान कुछ दूरी पर आरोपी ने उसकी बेटी को जमीन पर फेंका और भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया था और पुलिस को दे दिया। सड़क पर फेंकने पर बच्ची को चोट आई है। शीला और मोहल्लेवालों का कहना था कि अगर बच्ची शोरगुल नहीं करती और लोग वहां नहीं रहते तो आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाते। इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवभूमि में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टेका माथा! मां अष्टभुजा के दरबार में देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440