नाबालिग ने खोल दी पिता की घिनौनी हरकतों की पोल, जानिए क्या हैं पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के घर से बिना बताए जाने के बाद पिता ने युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा कर थाने में शिकायत कर दी। जब इस बात की जानकारी नाबालिग को हुई तो वह स्वयं थाने पहुंची पिता की करतूतों की पोल पुलिस के सामने खोल दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि चार जुलाई को एक व्यक्ति ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमे की जानकारी जब नाबालिग को लगी तो वह स्वयं थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकतें व छेड़खानी करते हैं।विरोध करने पर मारपीट करते हैं।
पिता की गलत हरकतों से तंग आकर वह अपने परिजनों के साथ बिहार जा रही थी। जिस युवक पर उसके पिता ने आरोप लगाया है, वह उसकी मदद कर रहा था। उसके पिता अपने हरकतों को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। नाबालिग के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अमर शहीद मनदीप सिंह रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440