नाबालिग छः महीने की गर्भवती निकली, पड़ोसी किशोर ने किया था दुष्कर्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी महानगर में 15 वर्षीय एक किशोरी के छः महीने की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की चाची की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है।

महानगर हल्द्वानी के रामपुर रोड में किराए में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका पति चाट का ठेला लगाता है वह पति के काम में सहयोग के लिए वह उसके साथ जाती थी। इस बीच पड़ोस में ही किराए पर रहने वाला किशोर द्वारा उसकी नाबालिग 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता था, इसका पता चलने पर उन्होंने किशोर के परिजनों से इसकी शिकायत की। मामला शांत हो गया और इसके बाद करीब दो माह पूर्व उक्त परिवार डहरिया में जाकर रहने लगे। इस बीच उसकी भतीजी के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उसके 6 माह की गर्भवती होना पाया गया। यह जानकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बात जब परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने पूरी जानकारी दी। पीड़ित किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस किशोर को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा बदलाव: धामी सरकार ने मदरसों की सरकारी सहायता पर लगाया ब्रेक, अब नए नियमों से होगी मान्यता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440