कपकोट में विधायक का गनर उफनते नाले में बहा,SDRF ने बचाई जान, देंखे वीडियो…

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। उत्तराखंड में भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में बादल फटने से नाले उफान पर हैं। जिसके चलते कन्यालीकोट और पैसारी गांवों में तबाही मची है। इस बीच एक बड़ा हादसा टल गया जब विधायक सुरेश गढ़िया का गनर उफनते नाले में बह गया।

दरअसल, विधायक सुरेश गढ़िया शुक्रवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे। एक बहती बरसाती नदी पार करते समय उनका गनर अचानक फिसल गया और तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर मौजूद SDRF टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।

इन दिनों जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन के चलते खतरा बढ़ गया है। लोगों से अपील है कि नदी-नालों से दूरी बनाए रखें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 1 नवंबर 2026, रविवारअहोई अष्टमी पर रवि पुष्य योग का विशेष संयोग, खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ दिन; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

सतर्क रहें!
-नदी-नालों के पास न जाएं
-तेज बहाव में पुल या पगडंडी पार करने की कोशिश न करें
-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440