मंच के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर के पदाधिकारियों ने कुछ लोगों पर प्रशासन के आदेश की अवेहलना कर अवैध निर्माण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में उत्थान मंच पदाधिकारियों ने कहा है कि बीती 8 दिसम्बर को निर्मल कपिल, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, कार्तिक हर्बाेला, विजय विज मजदूरों के साथ मंच की भूमि स्थित गोल्ज्यू मंदिर पर आए और अवैध निर्माण करने लगे। मंच की आपत्ति पर सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्माण कार्य रूकवा दिया। तब यह लोग धमकी देकर चले गए। आरोप है कि उक्त लोग बीते दिवस पुनः उक्त स्थल में अवैध निर्माण करने लगे। इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने पुनः मौखिक आदेश देकर काम रूकवा दिया। आरोप है कि मध्य रात्रि यहां एक ढ़ाचा तैयार कर उस पर लेंटर डाल दिया गया। विरोध पर मंच पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में मंच पदाधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   आईटीबीपी की 34वीं बटालियन में शुरू हुआ आंचल मिल्क कैफे, जवानों को मिलेगा शुद्ध और पौष्टिक आहार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440