संस्था ने वृद्धाश्रम में वृद्धों को दिये कंबल व जरूरत का सामान, स्कूल में किया फर्नीचर भेंट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लामाचौड़ स्थित कृष्ण प्रेम रतन वृद्धाश्रम में साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति द्वारा वहां रह रहे वृद्धों को पड़ रही भीषण ठंड से बचाने के लिए संस्था ने चायपत्ती, चीनी, दूध, चावल तथा सभी को कम्बल चादर व स्वेटर का वितरण किया। वृद्धजनों ने खुश होकर संस्था का आभार व्यक्त किया साथ ही संस्था ने मोटाहल्दू स्थित प्राथमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्रवाल ओटोजोन के सौजन्य से बच्चों के बैठने हेतु 25 कुर्सी व 25 मेज भेंट किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्दर सम्बल व विद्या प्रसाद ने संस्था को कई समस्यायें से अवगत कराया जिसपर संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि उनकी संस्था से जितना सहयोग बन पडे़गे वह हमेशा करने को तैयार है। संस्था उपाध्यक्ष दया बिनवाल, सचिव हेमा मेलकानी कोषाध्यक्ष गीता कार्की, लीला मनराल, रमेश चंद्र, हेमा चिलवाल, रीता पांडे, कंचन शर्मा, दीपा जोशी, ममता जोशी, गीता पन्त आदि सभी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे के जनसभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का सत्याग्रह, अंबेडकर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकला मार्च
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440