समाचार सच, हल्द्वानी। शराब पीकर परिवारजनों के साथ मारपीट कर रहे आरोपी को सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। राजपुरा चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात मनीष चौहान पुत्र अमित चौहान निवासी आर्मी गेट, राजपुरा शराब पीकर परिवारजनों के साथ मारपीट कर रहा था। उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस कर्मियों से भी उलझ गया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



