यातायात नगर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के माल सहित चोर व कबाड़ी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुकान में धावा बोलने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में दो कबाड़ियों को भी पकड़ा गया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ज्ञात हो कि बीती 21 जुलाई को चोरों द्वारा यातायात नगर स्थित चड्ढ़ा मोटर स्टोर में धावा बोलकर वहां से गाड़ियों का हबड्रम व क्राउन कैरियर असेम्बली चोरी कर ली थी। इस मामले में दुकानस्वामी दलजीत सिंह चड्ढ़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया। इसके आधार पर पुलिस के हाथ सफलता लग गई। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम मनीष सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह निवासी क्यूराधूरा, लामाचौड़ बताया। उसने बताया कि वह टाटा मोटर्स में एग्जिक्यूटिव का कार्य करता है। वह दुकानदार को टाटा हैरियर्स वाहन दिखाने गया था इसी दौरान उसकी नजर दुकान में पड़े कीमती मोटर पार्ट्स पर पड़ गई। जिसके चलते उसने इस सामान पर हाथ साफ कर कबाड़ियों को बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर कबाड़ी धर्मवीर गुप्ता पुत्र भगवान स्वरूप गुप्ता निवासी ग्राम बंडिया भट्टा, किच्छा व सरफराज पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी आजाद नगर, लाइन नंबर 7 बनभूलपुरा के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल परवेज अली, नवीन राणा, अनिल टम्टा, हेमंत चन्याल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: किसी आकस्मिक या अकाल घटना (जैसे दुर्घटना, गंभीर बीमारी, हत्या या आत्महत्या) के कारण मृत्यु हो जाने पर कब किया जाता है श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440