काशीपुर में फुटवियर कारोबारी के गैराज में मिला राजमिस्त्री का सड़ा-गला शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले में सोमवार को दिन में काशीपुर के एक फुटवियर कारोबारी के गैराज में राजमिस्त्री का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में काजीबाग स्थित फुटवियर व्यापारी रईस अपने गैराज से कार निकालने पहुंचा तो वह सहम गया। उसने देखा फर्श में खून फैला हुआ है। पास के कमरे को खोला तो उसने देखा कि खून से लथपथ साढू 45 वर्षीय राजमिस्त्री जाकिर हुसैन का सड़ा-गला शव पड़ा है। जिसकी सूचना उसने शीघ्र ही पुलिस को दी। सूचना पर एसपी प्रमोद कुमार, सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे, प्रभारी कोतवाल देवेंद्र गौरव, कटोराताल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश, बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज रविंद्र बिष्ट, दीपक जोशी सहित तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पुष्पक विहार कॉलोनी निवासी जाकिर हुसैन विगत 18 जून की शाम को घर से अपने साढू काजीबाग निवासी रईस के घर दावत खाने के लिए गया था। तब से वह वापस घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस उसकी गुमशुदगी दर्ज करवायी थी। मृतक के घर में उसकी पत्नी शबनम, तीन बेटे मोहम्मद जीशान, मोहम्मद शुबूर और मोहम्मद इब्राहिम है। इधर पुलिस प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440