मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को पुलिस के किए हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सार्वजनिक स्थलों पर आसामाजिक तत्वों के जमावाड़े के चलते आए दिन कोई न कोई घटना होती नजर आती है। जहां कुछ दिन पूर्व रोडवेज बस अड्डे से बात कर रहे युवक का एक व्यक्ति मोबाइल ले उड़ा था वहीं अब बस अड्डे के निकट बने बेस अस्पताल परिसर से एक युवक मोबाइल चोरी कर भाग रहा था पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पिथौरागढ़ निवासी कविन्द्र सिंह पुत्र कैलाश सिंह बीते दिवस अपने भाई का उपचार कराने हेतु बेस अस्पताल आया हुआ था इस दौरान वह किसी से बात करने के लिए अपना मोबाइल फोन निकालकर बात कर रहा था तभी मौका पाकर एक चोर ने उसका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। पीड़ित कविन्द्र द्वारा शोर मचाने पर पर आसपास के लोगों ने चोर का पीछा कर उसे दबोच लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन में खराब हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, 12 घंटे में फिर तैयार! CM धामी ने मौके पर पहुंचकर जांची गुणवत्ता
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440