उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से मुलाकात कर बताया मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि और निदेशक, रिसर्च एंड इनोवेशन डॉ. राजेश सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के सम्मुख विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गये मोबाइल ऐप्लिकेशन का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस एंड्रायड बेस्ड मोबाइल एप में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से सभी विश्वविद्यालय अपनी बेस्ट प्रैक्टिस, शोध एवं अनुसंधान को आपस में साझा कर सकेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय इसमें सूचनाओं का आदान-प्रदान भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया यह ऐप सभी सुरक्षा फीचरों से भी लैस है। इसका शुभारंभ जल्दी ही किया जाएगा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को इसके लिए बधाई दी और कहा कि इससे राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को एक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से विश्वविद्यालय को नवाचारों को साझा करने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय आपसी समन्वय के साथ कार्य कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440