दहेज उत्पीड़न को लेकर पीड़िता ने दी पुलिस में तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में दहेज प्रताड़ना का एक और मामला प्रकाश में आया है। दहेज में स्कूटी व ढ़ाई लाख न लाने की खातिर पहले तो विवाहिता से मारपीट की गई। बाद में पति उसे बहाने से मायके छोड़ गया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्राम अर्जुनपुर गोरापड़ाव निवासी चम्पा पुत्री प्रकाश चन्द्र काण्डपाल का कहना है कि उसका विवाह 28 फरवरी 2019 को बी-75 प्रताप विहार खेड़ा गाजियाबाद में रहने वाले हरीश चन्द्र भट्ट पुत्र रमेश चन्द्र भट्ट के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के तहत संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन ससुराली इससे प्रसन्न नहीं हुए। कुछ दिन बाद ही ससुराली उससे दहेज में स्कूटी व ढ़ाई लाख रूपये की नगदी लाने की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मायके पक्ष ने कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। साथ ही उसे यह कहा जाने लगा कि पुलिस में रिपोर्ट करने से उनका कुछ नहीं बिगड़ने वाला। आरोप है कि इस बीच 29 मई 2019 को ही उसका पति उसे पूजा करने के बहाने मायके में छोड़कर चला गया। इतना ही नहीं ससुरालियों ने समस्त स्त्री धन भी हथिया लिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। उसने 27 अक्टूबर 2020 को पुलिस की शरण ली। जिस पर मामला महिला ऐच्छिक ब्यूरो भेजा गया। जहां काउंसिलिंग में ससुराली उपस्थित नहीं हुए। दूरभाष पर ससुरालियों ने महिला ऐच्छिक ब्यूरो कर्मियों से यह कह दिया कि वह अपनी पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता है। पीड़िता ने पति हरीश चन्द्र भट्ट, सास हंसी देवी, ससुर रमेश चन्द्र भट्ट व ननद प्रेमा देवी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440