रविवार से फिर करवट बदल सकता है मौसम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रविवार से मौसम फिर करवट बदल सकता है। इस दौरान बारिश के साथ ही ओले गिरने की आशंका है। जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार है। पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड परीक्षा ले रही थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 3000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन रही है। हालात के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद पांच जनवरी तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। जिससे प्रदेश के ज्यादातर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में आने की आशंका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440