महिला ने देवर पर लगाया गाली गलौज व मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने देवर पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में इन्द्रानगर निवासी रचना पत्नी आसिफ हुसैन ने कहा है कि बीते दिवस उसकी अपनी देवरानी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे उसका देवर तनवीर पुत्र शमशाद हुसैन तैश में आ गया और घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440