समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने चार लोगों पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में गांधीनगर निवासी संजय सोनकर ने कहा है कि बीती रात उसकी किसी बात को लेकर मोहल्ले के ही राहुल सोनकर, आर्यन सोनकर, हर्षल सोनकर व बबलू सोनकर के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि चारों उसके साथ गाली गलौज पर उतर आये। जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट की गई। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



