शराब पीने को किया मना तो युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शिप्रा विहार कैनाल रोड क्षेत्र में परिवारजनों द्वारा शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने घर पर पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शिप्रा विहार, कैनाल रोड, राजपुर, देहरादून निवासी 30 वर्षीय हर्ष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा ने अपने घर में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, जिसको उसके परिजन द्वारा तुरंत उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक हर्षा शर्मा दुबई में काम करता था व 11 तारीख को ही देहरादून आया था। पूछताछ करने पर घरवालों द्वारा बताया कि क्वॉरेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद वह घर पर अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा, घरवालों द्वारा अधिक शराब पीने को मना किया तो उसके द्वारा आत्महत्या कर ली। घर पर कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का दौर; उत्तराखंड को लेकर भी आया अपडेट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440