कुछ हिचकी ऐसी भी होती है कि यह लंबे वक्त तक आपको परेशान कर देती है, राहत पाने के लिए कौन सा तरीका अपनाना चाहिए?

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जब भी हमें हिचकी आती है तो हम ऐसा सोच लेते हैं कि कोई हमें याद कर रहा है। लेकिन कभी ज्यादा हो जाए तो एकदम चिड़ मचती है। वैसे हिचकी आना तो एकदम नॉर्मल है लेकिन अगर यह ज्यादा बार आने लगे तो फिर मुश्किल है। कुछ हिचकी एक से दो बार होकर खत्म हो जाती है लेकिन कुछ हिचकी ऐसी भी होती है कि यह लंबे वक्त तक आपको परेशान कर देती है। चलिए जानते हैं आखिर हिचकी क्यों आती है?

क्यों आती है हिचकी
दिल और फेफड़ों को पेट से अलग करती है वह है डायफ्राम नाम की मांसपेशी। इस मांसपेशी की ब्रीदिंग यानि सांस लेने के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब सांस की नली में संकुचन होती है तो हमारे फेफड़ों में हवा के लिए एक अलग सी जगह बनती है। जब किसी वजह से अचानक से डायफ्राम मांसपेशी का संकुचन बाहर की तरफ होने लगता है. तो हमें हिचकी होने लगती है।

यह भी पढ़ें -   २६ मई २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हिचकी आने के कारण क्या हो सकते हैं?

  • ज्यादा शराब पीना और स्मोकिंग करना, घबराहट, स्ट्रेस लेना, कभी-कभी अगर आप ज्यादा एक्सराइटेड हैं तब भी हिचकी आ सकती है।
  • हवा के तापमान में बदलाव के कारण भी हिचकी आ सकती है
  • बिना चबाकर खाने से भी हिचकी हो सकती है
  • ज्यादा तीखा खाने से भी हिचकी हो सकती है
  • डाइजेशन खराब होने के कारण भी हिचकी हो सकती है
यह भी पढ़ें -   अधिकमास 2026: अधिकमास की पद्मिनी एकादशी से पूर्णिमा तक ये 5 दिन हैं शुभ, 3 साल बाद आएगा ऐसा मौका

हिचकी को रोकने के लिए करें ये घरेलू उपाय

  • हिचकी को रोकना है तो एक गिलास गुनगुना पानी लें उसमें कुछ पुदीने के पत्ते, नींबू का रस और एक चुटकी नमक डाल दें। यह पानी पीने से आपकी गैस से आराम तो मिलेग हिचकी भी खत्म हो जाएगी।
  • एक चौथाई हिंग पाउडर लें और उसे आधा चम्मच मक्खन में मिलाकर खाएं। इसे खाने से भी हिचकी रूक जाती है।
  • सोंठ और हरड़ पाउडर को मिलाकर एक चम्मच पाउडर को पानी के साथ खाएं इससे भी राहत मिलेगी।
  • ज्यादा हिचकी आ रही है तो नींबू का टुकड़ा चूसें। इससे बेहद आराम मिलता है।
  • हिचकी रोकने में इलायची का पानी भी बेहद कारगर है। 2 इलायची को पानी उबालें और फिर उस पानी को पी लें।
  • शहद खाकर भी हिचकी को कंट्रोल किया जा सकता है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440