उत्तराखंड के मौसम में आज हो सकता है बदलाव, जाने मौसम का मिजाज..

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मौसम में आज बदलाव हो सकता है। पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी का असर दिखने के बाद अब आसमान साफ रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट मौसम विभाग में जारी किया है। Uttarakhand Weather Update

मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। पहाड़ों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद एक बार फिर प्रदेश में लोगों को धूप जैसी स्थिति बनती दिखेगी। मौसम विभाग में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी की उम्मीद नहीं है। परंतु बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में लोग ठिठुरेंगे।

यह भी पढ़ें -   24 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आपको बताते चले कि उत्तराखंड में सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। चारधाम सहित तमाम ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 2 से तीन फीट तक बर्फ जम गई है।

मसूरी में सबसे अधिक बारिश हुई, जबकि देहरादून में भी 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम के बदले मिजाज से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी बनी हुई है। सोमवार को पूरे प्रदेश में दिनभर बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट महसूस की गई। बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: क्या है नौतपा? जानें इसके कारण और लक्षण

अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण लोगों के सामने दुश्वारियां खड़ी हो गई है। 80 से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। जबकि कई संपर्क मार्ग भी बर्फ के कारण अवरुद्ध है। जिन गांवों में बर्फबारी हुई है वहां बिजली और पानी की समस्याएं भी हो रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440