उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन और आकाशीय बिजली का खतरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने का खतरा बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

प्रदेश के सभी जनपदों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की बढ़ती हताशा पर सीएम धामी का हमला, बोले- देश और संसद अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं

देहरादून में भी बारिश के आसार
राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं बारिश का तेज दौर भी देखने को मिल सकता है। देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ों में सफर से पहले बरतें सावधानी
लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही बाधित होने के साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है और पहाड़ियों से मलबा व बोल्डर गिरने की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः शराब कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार

ऐसे में प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक पर्वतीय यात्रा से बचने और बेहद जरूरी होने पर ही सावधानी के साथ सफर करने की अपील की है।

वहीं नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को इनके किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440