दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिनों राजपुरा क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गये और एक दूसरे पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी मनीष पुत्र स्व. युनस मसीह ने कहा है कि बीते दिवस कुनाल पुत्र दिनेश रंधावा ने उसका रास्ता रोक लिया और गालीगलौज करने लगा। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। जबकि दूसरी तहरीर दिनेश रंधावा की ओर से दी गई है। आरोप है कि ईसा चरन, कमला, विन्दरा और अलविना बीती शाम उसके घर में घुस आये और धमकाने लगे। पीड़ित ने आरोपियों से परिवार को जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम दिखाएगा तेवर! पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली-भूस्खलन का खतरा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440