गौशाला में लगी आग, मचा हड़कंप, दमकल ने मवेशियों को निकाला सुरक्षित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौ शाला में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों को मवेशियों को गौ शाला से बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात फतेहपुर तिराहा में एक गौशाला के पास रखे भूसे के ढ़ेर में आग लग गई। इसकी सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस पर दमकल कर्मियों ने मवेशियों को गौ शाला से सुरक्षित निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
टीम में एफएसएसओ गोविन्द राम के साथ प्रकाश मेर, भोपाल मेहता, श्याम नैनवाल, जयप्रकाश, नरेन्द्र मेहता, अवनीश चौहान, त्रिलोक बिष्ट, दीपक सुतेड़ी, कमलेश उप्रेती आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440