समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल रुद्रप्रयाग में दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयाेजित करने जा रही हैं। बैठक में दल नीतिगत विषयो के साथ दल के आगामी कार्यक्रमों तथा सरकार के द्वारा किया जा रहा भ्रष्ट्राचार, कर्मचारियों का उत्पीड़न, आउट सोर्स कर्मचारियों के मुद्दे, युवाओं के लिये रोजगार तथा संगठन की मजबूती तथा सदस्यता अभियान को सुचारू आगे बढ़ाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की जायगी।
आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 28 और 29 अक्टूबर को काली कमली धर्मशाला रुद्रप्रयाग में आयाेजित की जायगी। बैठक में समस्त केंद्रित पदाधिकारीगण, सदस्य, जनपदों एवम नगरों, महानगरों के अध्यक्ष, समस्त केंद्रीय प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्तिथ होंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में दल नीतिगत विषयो के साथ दल के आगामी कार्यक्रमों तथा सरकार के द्वारा किया जा रहा भ्रष्ट्राचार, कर्मचारियों का उत्पीड़न, आउट सोर्स कर्मचारियों के मुद्दे, युवाओं के लिये रोजगार तथा संगठन की मजबूती तथा सदस्यता अभियान को सुचारू आगे बढ़ाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की जानी है। श्री भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना महामारी को लेकर, विभागों में व्याप्त भ्रष्ट्राचार को लेकर दल सिलसिलेवार खुलासा करेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












