उत्तराखंड के दो विधानसभा क्षेत्रों में इस दिन रहेगा अवकाश, जारी हुए आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के दो जिलों की दो विधान सभा क्षेत्रों में दस जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   17 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दरअसल उत्तराखंड के हरिद्वार की मंगलौर विधान सभा और चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव घोषित किए गए हैं। यहां 10 जुलाई को वोटिंग होगी। इसके चलते शासन ने इन विस क्षेत्रों के लिए दस जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि दस जुलाई को इन विधान सभा क्षेत्रों में कारखाने, दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें -   वन्यजीवों के लिए देवदूत बने डॉ. आशुतोष पन्त, टांडा जंगल में बनवाईं 20 जल हौदियां, अब लगाएंगे फलदार पेड़
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440