घर से सामान चोरी कर भाग रहे चोर दबोचा, धुनाई लगाने के बाद किया पुलिस को सुपुर्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यातायात चौकी क्षेत्र में एक घर से सामान चोरी कर रहे भाग रहे चोर को लोगों ने दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार देवलचौड़ निवासी ईश्वर सिंह बिष्ट का पूरनपुर पांडे निवाड़ आरटीओ रोड में निर्माणाधीन मकान है। बताया जाता है कि बीती शाम वहां एक चोर घुस गया और तांबे की तार व कटर मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच लोगों की नजर उस पर पड़ गई। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया और धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम ताम्र ध्वज पुत्र काली चरण निवासी इटोरीया जमीमा बिहारीपुर, पीलीभीत बताया। मकानस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   संघ की पाठशाला से राज्यसभा की दहलीज तक: कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें भाजपा ने उत्तराखंड से बनाया उम्मीदवार?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440