दो दुकानों के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाई हजारों की नगदी व सामान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र में चोरों द्वारा दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दे डाली। नगर में इन दिनों चोरों ने अपना आतंक मचाया हुआ है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस अधिकांश चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। जिसके चलते चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और वह लगातार वारदातों को अंजाम देते जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात भी चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर वहां से हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल बेनकाब, 6 युवतियां रेस्क्यू, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पालम सिटी निवासी हरमीत कौर और पनेरू की टीपीनगर चौकी क्षेत्र में सतवाल पैट्रोल पंप के पास किराने की दुकान हैं। बताया जाता है कि बीती रात दोनों दुकानें बंद कर घर चले गये। आज प्रातः जब वह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। चोर हरमीत की दुकान से करीब चार हजार रूपये की नगदी के अलावा करीब 35 हजार का माल ले उड़े। जबकि पनेरू की दुकान से भी कुछ सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु शास्त्र: अगर कोई चीज टूटती है तो यह आने वाले बदलाव या फिर किसी चीज से सावधानी बरतने का इशारा देती हैं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440