बंद घर से चोरों ने उड़ाई हजारों की नगदी व जेवरात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में इन दिनों चोरों को ताडंव मचता दिखाई दे रहा है। चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस क्रम के चलते चोरों द्वारा एक और बंद घर को निशाना बनाकर वहां से नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार वैभव लक्ष्मी लैंडिंग निधि लि. कंपनी के स्वामी योगेश कुमार मिश्रा का महादेव इंक्लेव जीतपुर नेगी में मकान है। कंपनी के मैनेजर सर्वेश सिंह के अनुसार योगेश बीती 14 अगस्त से अपने परिवार के साथ अपने गांव वाराणसी गये हुए हैं। इस अवधि में घर की देखभाल के लिए वह चाबी उसे सौंप गये हैं। इस बीच वह 28 व 29 अगस्त को उनके घर नहीं जा पाया। जब 30 अगस्त की प्रातः वह उनके घर पहुंचा तो गेट का ताला टूटा देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे का कुंडा भी टूटा हुआ था और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। इतना ही नहीं अलमारी का सामान भी फर्श पर पड़ा हुआ था। इस पर उसने योगेश से दूरभाष पर संपर्क किया तो बताया गया कि अलमारी में 25 हजार की नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी रखे हुए थे, जो गायब थे। इस पर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान पर डॉ. आशुतोष पंत राज्य महिला आयोग से सम्मानित

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440