चोरों ने लगायी घर में सेंध, हजारों के जेवरातों व नगदी पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ग्राम पदमपुर निगल्टिया क्षेत्र के एक मकान पर चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों के जेवरातों व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में ग्राम पदमपुर निगल्टिया निवासी सेना के जवान आनन्द सिंह पुत्र स्व. गोधन सिंह ने कहा है कि बीती 3 अक्टूबर की प्रातः उसकी पत्नी किसी काम से बाजार गई हुई थी। इस बीच चोरों ने उसके घर में धावा बोल दिया। चोर अलमारी से सोने की मांगघ्टिका, कनफूल, कान की बाली, नथ, मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के अन्य जेवरात व करीब दस हजार रूपये की नगदी ले उड़े। घटना का पता उसकी पत्नी के बाजार से घर वापस लौटने पर चला। उसने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 9.80 लाख लोगों के खातों में पहुंची 145 करोड़ की पेंशन, सीएम धामी ने दिया बड़ा आदेश-60 साल होते ही मिले लाभ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440