समाचार सच, हल्द्वानी। घर के आंगन में लगी पानी की मोटर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। विष्णु विहार सीएमटी कॉलोनी निवासी राहुल रौतेला के अनुसार उसने घर के आंगन में पानी की मोटर लगाई थी। बीती 2 जनवरी को जब उसने मोटर चलाई तो पानी नहीं आया। जब उसने मोटर लगे स्थान पर जाकर देखा तो वह हक्का-बक्का रह गया। वहां से मोटर गायब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


