एक ही दुकान में दो बार चोरों ने किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में इन दिनों चोरों के हौंसले इस कद्र बुलन्द है कि वह एक ही दुकान पर दो बार चोरी कर पुलिस को चुनौती देते दिख रहे हैं। टीपीनगर में चोरों ने एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान को दो दिन में दो बार निशाना बनाया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः एक करोड़ के लालच में गंवाई जिंदगी भर की कमाई! 72 लाख की साइबर ठगी से सीखिए, वरना अगला नंबर आपका हो सकता है

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में चड्ढा मोटर स्टोर नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। इस दुकान में चोरों ने दो दिन में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। यह घटनाएं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। पहली बार चोरों ने 20 जुलाई की सुबह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर सवार होकर आया एक चोर वाहनों में लगने वाला हबड्रम चोरी कर ले गया। इसके बाद चोर ने अगले दिन उसी दुकान में एक बार फिर धावा बोलकर बाइक से क्राउन केरियर असेम्बली ले उड़ा। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   रविवार का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 19 जुलाई का भविष्यफल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440