हल्द्वानी में बंद मकान में सेंध मारकर चोरों ने उड़ाये नगदी व जेवरात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां डहरिया स्थित ईको टाउन फेस वन में एक बंद मकान में सेंध मारकर चोरों ने वहां से नगदी व जेवरात की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि पीड़िता विगत 6 माह से दिल्ली में रहकर अपना ईलाज करवा रही थी। जब लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। पीड़िता की तहरीर के आधार में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ईको टाउन फेस-1 डहरिया निवासी बलबीर कौर पत्नी वरयाम सिंह ने कहा है कि वह बीते 6 माह से दिल्ली में रहकर अपना ईलाज करा रही थी। इस बीच अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में सेंध लगा दी। चोरी की सूचना 30 जून को उसके बड़े पुत्र सुरजीत सिंह ने दूरभाष पर उसे दी। इस पर वह दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी में रखी हजारों की नगदी के साथ ही सोने के दो कंगन गायब थे। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंची और तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   प्रभात फेरी से स्वच्छता अभियान तक, विज्डम पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का संदेश
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440