समाचार सच, हल्द्वानी। यूट्यूबर सौरभ जोशी के घर चोरों ने उनके ना होने का पूरा फायदा उठाते हुए पूरे घर को खंगाल डाला। आस पड़ोसियों द्वारा सौरभ जोशी व पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार ओलीविया कॉलोनी, पंचायत घर, रामपुर रोड में यूट्यूबर सौरभ जोशी का मकान है। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ कौसानी गए हुए हैं। कॉलोनी की पीछे की दीवार जो हाथियों द्वारा तोड़ दी गई थी इसी का फायदा उठाते हुए बीती रात चोरों ने सौरभ के मकान में धावा बोल दिया। चोर खिड़की की ग्रिल उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए और इत्मिनान से पूरा घर खंगाल डाला। घटना का पता आज प्रातः आस-पड़ोस के लोगों को चला तो इसकी जानकारी सौरभ के अलावा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रही है। पुलिस का कहना है कि गृहस्वामी के वापस लौटने पर ही चोरी गये सामान के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440