हल्द्वानी जेल में भाई से मिलने आए व्यक्ति की चोरों ने उड़ाई बाइक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जेल में भाई से मिलने आए व्यक्ति की अज्ञात चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में बिन्दुखेड़ा, रूद्रपुर निवासी सर्वजीत सिंह पुत्र शेर सिंह ने कहा है कि वह बीती 13 अप्रैल को अपने भाई कुलविंदर से मिलने हल्द्वानी उपकारागार गया हुआ था। इस बीच उसने अपनी बाइक संख्या यूके06एएच-7971 को उपकारागार के पास खड़ा कर दिया। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि बाइक में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440