इस कोरोना संक्रमित पूर्व अधिकारी ने दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमित पूर्व अपर शोध अधिकारी ने दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यह शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की अपील की है। पूर्व अधिकारी ने बताया कि वह जनरल वार्ड पांच में भर्ती हैं। जहां पर शुगर मरीज के लिए न तो नाश्ता आ रहा है और न चाय। यहां सफाई, सैनिटाइजर की व्यवस्था भी सही नहीं है। मीडिया को भेजी मार्मिक अपील में अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2013-14 में तत्कालीन स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरपी भट्ट के साथ इस मेडिकल कॉलेज की शुरुआत का काम हमने ही करवाया था। तब हमें पता ही नहीं था कि एक दिन हमारी यहां दुर्दशा होगी। इस संबंध में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि पूर्व अधिकारी से वार्ता हो चुकी है। उनकी समस्याओं को दूर कर दिया गया है और सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना मरीजों के इलाज और अन्य व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   पुलिस का सख्त नाइट एक्शन, होटल, पीजी और सड़कों पर छापेमारी, हुड़दंगियों पर शिकंजा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440