पिथौरागढ़ की इस ग्राम पंचायत ने पेश की मिसाल, बेटी के जन्म पर मिलेगा इनाम, शादी में भी आर्थिक सहयोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की मुनस्यारी विकासखंड स्थित सैणराथी ग्राम पंचायत ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बेटियों के सम्मान और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। ग्राम सभा की खुली बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों के तहत अब पंचायत क्षेत्र में बेटी के जन्म पर परिवार को ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि और बेटी के विवाह पर ₹3,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इतना ही नहीं, ग्राम पंचायत ने निःसंतान एवं असहाय परिवारों के लिए भी राहत का कदम उठाया है। ऐसे परिवारों को पंचायत की ओर से प्रतिवर्ष ₹1,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में तड़के गूंजी गोलियों की आवाज, पुलिस के शिकंजे में आया 10 मुकदमों वाला वांटेड, दो साथी भी गिरफ्तार

ग्राम प्रधान मुकेश सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनकल्याण और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिसके बाद कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पंचायत का उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।

बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने पंचायत के इस फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रह्लाद राम, वीपीडीओ गोविंद बिष्ट, वीडीओ विनय खडायत सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 7 दिन बारिश का रेड अलर्ट जैसा माहौल! 13 से 19 जुलाई तक संभलकर निकलें, इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

ग्राम प्रधान मुकेश सिंह मेहता ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और सशक्तिकरण ही एक संवेदनशील और विकसित समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
-बेटी के जन्म पर परिवार को ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि।
-बेटी के विवाह पर ₹3,000 की आर्थिक सहायता।
-निःसंतान एवं असहाय परिवारों को प्रतिवर्ष ₹1,000 की आर्थिक मदद।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440