लग गया चालीस दिनों का चिल्ला, अब बनी रहेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय मौसम गणना क्रम के अनुसार आज से चालीस दिन चलने वाला चिल्ला शुरू हो गया है। अब चालीस दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड बनी रहेगी। इस दौरान शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। चिल्ले का निर्धारण हमारे लोक जगत में पूर्ण मान्य है। यह सूर्य के राशि परिवर्तन के दिनों पर आधारित है। पूर्णिमा के दिन सूर्य को धनु राशि में आए पंद्रह दिन पूर्ण हो गए। अब बाद के पंद्रह दिन और मकरस्थ सूर्य के आखिर पच्चीस दिन मिलाकर 40 दिनों का चिल्ला बनता है। आज से ही गुड़, तिल, खिचड़ी आदि सेवन और दान के दिन भी शुरू हुए हैं। मान्यता है कि चिल्ले के चालीस दिन साल के सबसे ठंडे दिन हैं। इन्हीं दिनों में सूर्य दक्षणायन से उत्तरायण होते हैं। उत्तरायणी पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440