केबीसी के नाम पर महिला से ठगे हजारों रूपए

खबर शेयर करें

माचार सच, हल्द्वानी। केबीसी में लॉटरी लगने का झांसा देकर महिला से हजारों की रकम ठग ली गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में हीरानगर निवासी सुमन देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने कहा है कि बीती 9 जून को उसे एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम वसीम बताया कि आपकी केबीसी में 25 लाख की लॉटरी लगी है, जिसको पाने के लिए आपको टैक्स जमा करना होगा। झांसे में आई महिला ने अलग-अलग किश्तों में फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा बताये गये बैंक खाते में 85 हजार की रकम जमा करा दी। लेकिन उसे लॉटरी के पैसे नहीं दिये गये। इसके बाद उस पर और रकम खाते में डालने का दबाव बनाया जा रहा था जिस पर महिला ने ठगे जाने का आभास होते हुए पुलिस को तहरीर सौंप सारे वाकये से पुलिस को अवगत कराया जिस पर पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   सावन में ग्रहण 2026: सावन माह में सूर्य, चंद्र ग्रहण, क्या होगा इनका असर, अपनाये ये उपाय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440