मैक्स वाहन के खाई में गिर जाने से तीन की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में बीती रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। जिसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी शनिवार सुबह लग पायी। खराब मौसम होने के कारण इस दुर्घटना का पता बीती रात को नहीं चल पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा घाट विकास खंड के घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर रात को हुआ। जिसमें एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन युवक सवार थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई है। यह वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था। मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार रात को दुर्घटना का किसी को भी पता नहीं चल पाया। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह वीरान और आबादी क्षेत्र से दूर है। सुबह जब रामणी गांव से एक अन्य वाहन घूनी गांव की ओर जा रहा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी। जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440