चाकू की नोंक पर तीन बदमाशों ने चालक से की हजारो नगदी की लूट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में वाहन चालक से लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। चाकू की नोंक पर तीन बदमाशों ने ट्रक में सो रहे चालक से हजारों की नगदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मयूर विहार, बरेली निवासी चालक रहमत पुत्र उरमान अली ट्रक संख्या यूपी25एटी-3803 पर सीमेंट लेकर 2 दिसम्बर की रात हल्द्वानी पहुंचा। चालक के अनुसार उसने ट्रक को यहां मंडी बाईपास में खड़ा कर दिया। इसके बाद वह ट्रक में ही सो गया। इस बीच रात करीब एक बजे तीन लोग जबरन ट्रक में घुस आये। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उक्त बदमाशों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। तीनों ने उसकी जेब में रखा पर्स लूट लिया और फरार हो गये। पर्स में 6900 रूपये की नगदी व पेन कार्ड था। उसने तीन दिसम्बर को दिन में मंडी के आस-पास बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसने घटना की सूचना ट्रक स्वामी को दी। ट्रक स्वामी के कहने पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चालक से बदमाशों के हूलिये के बारे में जानकारी जुटाई है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि वह बदमाशों को दुबारा देखने पर उन्हें पहचान सकता है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440