कोरोना संक्रमण के बीच एसटीएच में तीन और मरीजों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के बीच गुरूवार को दोपहर तक एसटीएच में तीन और मरीजों की मौत हुई है। जबकि 84 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं एसटीएच से फरार पॉजिटिव महिला के खिलाफ पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच प्रतिदिन करीब 500 के आस-पास संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं इससे होने वाली मौतों के आंकड़े में भी लगातार इजाफा हो रहा है। गुरूवार को भी दोपहर तक डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल व कोविड सेंटर में तीन संक्रमितों की मौतें हुई हैं। इसकी पुष्टि एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण जोशी ने की है। मृतकों में से एक हल्द्वानी, एक नैनीताल व एक ऊधमसिंह नगर जिले का रहने वाला था। कोविड-19 के नियमों के तहत तीनों का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी की जा रही है। जबकि वर्तमान में एसटीएच में 84 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें कई गंभीर भी हैं। गंभीरों को को ऑक्सीजन में रखा गया है। इधर अभी भी अस्पतालों से कोरोना संक्रमितों के फरार होने के मामले सामने आ रहे हैं। बीती रात भी एसटीएच से एक पॉजिटिव महिला फरार हो गई। बैलपड़ाव निवासी कोरोना पाॅजिटिव इस महिला को दो दिसम्बर को उपचार के लिए डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल व कोविड सेंटर लाया गया था। जहां से यह महिला बीती रात अचानक फरार हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह के अनुसार कोरोना पाॅजिटिव इस महिला से समाज में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे जनहानि हो सकती है। जिसे देखते हुए चौकी प्रभारी की ओर से इस महिला के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440