सट्टा पर्ची व नगदी के साथ तीन लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टा पर्ची व नगदी के साथ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के समीप मुखबिर की सूचना पर छापा मारा तो वहां एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी करता मिला। तलाशी में उसके पास से 440 रूपये की नगदी व सट्टे की पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम शराफत पुत्र शखावत निवासी गफूर बस्ती बताया है। इसी तरह पुलिस ने गौला बाईपास रोड किनारे सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे शाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी साबरी मस्जिद के पास इन्द्रानगर को 1910 रूपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा वसीम निवासी लाइन नंबर 9 को 700 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में गरबा की धूम, दही हांडी में भी दिखा विद्यार्थियों का दम, यमुना और गंगा सदन ने मारी बाजी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440