386 कच्ची शराब के पाउच के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

पुलिस ने तस्करों के पास से बरामद की एक लाख 68 हजार की नगदी

समाचार सच, हल्द्वानी। एक और जहां देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन है, वहीं तस्कर अवैध शराब की तस्करी करने में लगे हुए है। रविवार को मंडी चौकी पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 386 कच्ची शराब के पाउच व एक लाख 68 हजार की नगदी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार रविवार को मंडी चौकी इंचार्ज मुनव्वर हुसैन को बाइक व कार से शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर गोरापड़ाव तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। तभी पुलिस को वाहन सं0 UK 04 S 1916 डाटसन गौ कार रंग-लाल एवं एक आपचे मोटरसाइकिल आती दिखी। शक होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को रोका लिया। पुलिस ने चेकिंग दौरान वाहन से कच्ची शराब के 386 पाउच व एक लाख 68 हजार की नगदी भी बरामद की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना नाम विपिन चंद्र भट्ट निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल व गोरापड़ाव निवासी धर्मेंद्र और सोनू भट्ट बताया है।

इंचार्ज मुनव्वर हुसैन कहना है कि पकड़े गये आरोपी शक्तिफार्म से कच्ची शराब खरीदकर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई कर रहे थे और लंबे समय से उक्त लोग शराब तस्करी के धंधे में लिप्त थे। पूर्व भी यह लोग शराब की तस्करी में जेल काट चुके हैं। इधर बरामद नगदी का सही स्त्रोत नहीं बताने पर आयकर विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही वाहन UK 04 S 1916 डाटसन गौ कार रंग-लाल एवं एक आपचे मोटरसाइकिल को भी मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।

यह भी पढ़ें -   हैड़ाखान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कल्पवृक्ष (बाओबाब) का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अभियान टीम में एसआइ त्रिभुवन जोशी, सिपाही इशरार अहमद, रवि शर्मा व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440