हल्द्वानी सरस पार्किंग में पेड़ की भारी टहनी गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम की सरस पार्किंग में रविवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पार्किंग के पास लगे तुंग के पेड़ की भारी टहनी अचानक टूटकर गिर गई, जिससे वहां खड़ी तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। बिजली विभाग की सीमा में लगे विशाल तुंग के पेड़ की एक मोटी टहनी अचानक सरस पार्किंग में आ गिरी। टहनी की चपेट में आकर तीन वाहन-यूके 04आर 4615, यूके 04एएन 5088 और यूके 03टीए 0852 को नुकसान पहुंचा। एक कार का दरवाजा और शीशा, दूसरी का फ्रंट शीशा और तीसरी की छत क्षतिग्रस्त हुई है।

सरस पार्किंग इंचार्ज बलवंत सिंह रावत ने बताया कि पेड़ की टहनियों से पूर्व में भी खतरा बना रहा है। निगम द्वारा पहले कुछ सूखी टहनियां हटवाई गई थीं, लेकिन अब भी एक सूखा पेड़ और कई लटकती टहनियां पार्किंग क्षेत्र की ओर खतरा बनी हुई हैं। इस संबंध में निगम द्वारा बिजली विभाग को पेड़ हटाने के लिए पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

बलवंत सिंह ने बताया कि लोग अक्सर धूप से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े रहते हैं, लेकिन घटना के समय वहां किसी के न होने से बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440