अवैध नशे के जाल पर लगाम कस, तस्करों को करें सलाखों के पीछे: वी मुरुगेशन

खबर शेयर करें

एडीजी अपराध व काननू व्यवस्था ने ली नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की अपराध समीक्षा बैठक

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जनपद में फैल रहे अवैध नशे के जाल पर लगाम कस कर तस्करों को सलाखों के पीछे भेंजने और सजा दिलाने के लिए सभी पर्याप्त ठोस साक्ष्य एकत्रित किए जाएं। उक्त बात एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के अधिकारी तथा कर्मियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कही।
उन्होंने ईमानदारी से कार्य करने और अवैध नशे पर अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए विवेचनात्मक कार्यवाहियों में पारदर्शिता लाये जाने की बात भी की।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि एनडीपीएस एक्ट के सभी अहम निर्देशों और प्रावधानों की पूर्ण जानकारी अर्जित की जाए। उन्होंने कहा कि यह समाज हमारा परिवार है, अवैध नशे का जाल जिस गति से फैल रहा है। उससे आने वाली पीढ़ियों में नशे से संक्रमित/प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। जिसके दृष्टिगत हम सभी को अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करना होगा और अवैध नशे को जड़ से मिटाना होगा। नशे की डिमांड चेन को तोड़ने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं। हर पुलिस कर्मी संकल्पबद्ध हो कि वह नशे को समाज में बढ़ने नहीं देगा और अपने समाज रूपी परिवार को सुरक्षित रखेगा। उन्होंने कहा कि जनता का पुलिस पर विश्वास सुदृढ़ किया जाय। लगातार चौपाल चलाई जाएं और नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया जाय। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। नशे के अड्डों और नशा तस्करों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएं। वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि थानो में लंबित मालों का सफल निस्तारण किया जाए। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और समाधान किया।

यह भी पढ़ें -   सप्तपर्णी क्या है इसके उपयोग और इसके फायदों के बारे में जानते हैं

बैठक से पहले डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ नीलेश आनंद भरणे ने प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसमें जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में घटित अपराधों के अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्यवाहियों का तुलनात्मक आंकलन किया गया। साथ ही पुलिस बल को जागरूक करने के लिए प्रस्तुतिकरण और डॉक्यूमेंट्री वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई।
बैठक में एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, ऊधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम एवं टैफिक डॉ जगदीश चंद्र, एसपीसिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह समेत नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440