हल्द्वानी में बीमारी से तंग आकर युवक ने लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी कोतवाली के मुखानी थानांतर्गत में लंबी बीमारी से जूझ रहे एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा में रहने वाला 30 वर्षीय कुंदन सिंह अधिकारी पुत्र मोहन सिंह अधिकारी बीती शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फांसी पर झूलते हुए देखा तो उसके होश उड़ गए और चिल्लाने आवाज सुनकर मौके पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। लोगों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है, कि कुंदन लंबे समय से बीमार चल रहा था और बीमारी के चलते वह काम भी नहीं कर पा रहा था। ऐसे में वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद से कुंदन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! आज से बदलेगा मिजाज, इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 1 जुलाई तक भारी बरसात की चेतावनी

Tired of illness in Haldwani, a young man embraced death

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440