नशे की लत को पूरी करने के लिए मंदिर से तांबे व पीतल के पात्र चोरी करते हुए युवक को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे की लत को पूरी करने के लिए एक युवक ने बनभूलपुरा मंदिर क्षेत्र से तांबे व पीतल के पात्र चोरी करते हुए पकड़ा। जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आनंदीलाल शर्मा पुत्र मैव लाल शर्मा, निवासी कपिलेश्वर मंदिर जवाहर नगर बनभूलपुरा ने थाना बनभूलपुरा आकर पुलिस को तहरीर सौंपी और बताया कि सांयकालीन एक युवक शिवम पुत्र रूपचंद निवासी बाल्मीकि बस्ती जवाहर नगर को कपलेश्वर मंदिर से तांबे का लोटा, पीतल का दीया मय स्टैंड सहित मंदिर में स्थापित अन्य पीतल का सामान चोरी करते पकडा है सूचना पर पहुंचे हेडकां0 पुलिस चनीराम द्वारा गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त से ज्ञात हुआ कि वह विगत लंबे समय से नशा स्मैक का आदी है तथा नशे की लत को पूरा करने के लिए वह इस प्रकार की छोटी मोटी चोरियां करता रहता है।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा के उजाले के सारथीः विज्डम स्कूल के राजेन्द्र पोखरिया ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ से सम्मानित

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440