नशे की लत को पूरा करने के लिए नशेड़ियों ने कर डाली लूट की दो वारदाते, दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे की लत को पूरा करने के लिए दो नशेड़ियों ने लूट की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को लूट के समान के साथ गिरफ्तार किया।

ज्ञात हो कि, विगत 26 अप्रैल को मुखानी क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बाइक सवार दो युवकों द्वारा अपने काम से घर वापस लौट रहे एक राहगीर का मोबाइल फोन एवं एक महिला का लेडीज पर्स (जिसमें उनका आधार कार्ड, एटीएम एवं नकद 1200 रुपए रखे हुए थे) छीनकर/लूटकर फरार हो गए।
उपरोक्त दोनों शिकायतकर्ताओ 1 धर्मेंद्र मुखिया एवम 2. कंचन द्वारा अलग-अलग दिवस में अपनी शिकायत थाना मुखानी में दी गई।
जिसके आधार पर थाना मुखानी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
मुखानी क्षेत्र जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सायंकालीन घटित लूट की घटना के त्वरित अनावरण हेतु पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा उपरोक्त घटनाक्रम के अतिशीघ्र अनावरण हेतु अधीनस्थ पुलिस बल को निर्देशित किया गया।
जिस क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह के दिशा निर्देशन एवम क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोहरा के नेतृत्व में मुखानी थाना पुलिस स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया।

जिसमें प्रथम टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अनिल कुमार चौकी प्रभारी आम्रपाली एवं द्वितीय टीम का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक प्रीति को बनाया गया। मुखानी पुलिस द्वारा घटना से संबंधित समस्त सीसीटीवी कैमरो का गहनता के साथ अवलोकन करते हुए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरो के गहन अवलोकन से लूट की वारदात को करने वाले दोनो अभियुक्त गणों का पता चला। जिनकी तस्दीक कर लूट की घटना में शामिल दोनो लुटेरो को मुखानी थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देकर लामाचौड मुखानी क्षेत्र अंतर्गत स्थित वन विभाग के बैरियर के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं उनकी निशानदेही पर महिला का लूटा हुआ बैग मय आधार कार्ड एवं 1200रू नकदी के साथ बरामद किए।

यह भी पढ़ें -   मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, अर्थी को दिया कंधा

पुलिस की कड़ी पूछताछ में उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि हम दोनों नशा (स्मैक) करने के आदि हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए हम लोग रेकी कर लूट की घटना करते हैं तथा लूटे गए कीमती सामानों को बेचकर मिले रुपयो से हम लोग नशा एवं अपने अन्य खर्चों को पूरा करते हैं।
चूंकि उपरोक्त लूट की घटना में शामिल
अभियुक्त गणों विजय डंगवाल पुत्र प्रताप सिंह डंगवाल निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी नियर राजकीय प्रारंभिक विद्यालय कमलुआगंजा।
कमल जोशी पुत्र दया किशन जोशी निवासी शिव कॉलोनी कठघरिया द्वारा एक राय होकर उपरोक्त लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी, छोटे बेटे महेंद्र ने दी मुखाग्नि

पुलिस टीम में –
आरक्षी चंदन नेगी, कुंदन सिंह, एहसान अली।

To fulfill the drug addiction, the drug addicts committed two incidents of robbery, both the accused arrested

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440