मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए भी हरी इलायची का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। इलायची का सेवन तो हम सबने किया होगा। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। खाना पचाने से लेकर और भी कई चीजों में बेहद फायदेमंद माना जाता है इलायची। लेकिन क्या कभी आपने इलायची के पानी का सेवन किया है। ये सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में जानिए इलायची का पानी पीने के क्या क्या फायदे हैं।

एसिडिटी और अपच
खाना खाने के बाद इलायची का पानी पीने से एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होती है।

वजन को करे कम
इलायची का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो इसका सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
इलायची के पानी में फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

इम्यूनिटी करे बूस्ट
एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इलायची का पानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से सर्दी जुकाम से जल्द छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए इलायची का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440