aaj ka pancang

आज़ दिनांक २१ अक्टूबर शुक्रवार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क ५ गते कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि सायं काल ६/५ बजें तक उपरान्त द्वादशी तिथि आज रमा एकादशी का व्रत होगा।
सूर्योदय ६/२३ बजे सूर्यास्त ५/३३ बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त ११/५० से १२/३८ तक।

आज का राशिफल
मेष राशि धन लाभ का योग बन रहा है । रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा।
वृष राशि शुभकार्य कार्य में व्यय होगा। सामाजिक कार्यों में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। विरोधी वर्ग से सावधान रहें।
मिथुन राशि व्यापार में सफलता मिलेगी। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। वाहन सम्बन्धी लाभ होगा स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यर्थ चिन्ता रहेगी।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में व्यय होगा।रुका हुआ धन मिलेगा।
सिंह राशि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होगा। पदोन्नति अथवा मान सम्मान मिल सकता है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी।
कन्या राशि रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव हो सकता है। निकटस्थ व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। वाणी व व्यवहार में संयम रखें।
तुला राशि अचानक धन लाभ होगा। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। वाहन भूमि व् व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। चला आ रहा वाद विवाद समाप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन योग बन रहा है। व्यर्थ चिन्ता रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई नया व्यवसाय या रोजगार आरंभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि व्यापार में सफलता मिलेगी। रुका कार्य पूर्ण होगा। मांगलिक कार्य में व्यय होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भूमि भवन सम्बन्धी कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति हो सकती है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी।
मीन राशि कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार या व्यवसाय में परिवर्तन योग बन रहा है। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का उत्तम योग बन रहा है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

AnilJewellers
BasantArya
AshuJewellers
AlShifaMedicine
ChamanSonsJewellers
ChandraLakshmiJewellers
BholaJewellers
ChotuMurtiKalaKendra
DurgaAbhushan
ChandrikaJewellers
यह भी पढ़ें -   सट्टा पर्ची व नगदी के साथ सटोरिए को किया गिरफ्तार
ParvatiKirola
PriyaJewellers
PremJewellers
RadhikaJewellers
RaunakFastFood
ShantiJewellers
SidhhartJewellers
SwastikAutoDeals
SitaramGarments

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *