आज गुरूवार उत्तराखंड में 175 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक संक्रमित मरीज मौत..आप भी सर्तक रहें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार पुनः कोरोना अपने पांव पसार रहा है। अब राज्य के हर जिले में कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। जिस कारण चिंता बढ़ गयी है। आज 18 अगस्त को राज्य में 175 नए कोरोना केस मिले हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई हैं। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 977 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून व नैनीताल जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन जिलों में प्रशासन ने लोगों से सर्तक रहने और कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आज गुरूवार को उत्तराखंड प्रदेश की रिपोर्ट देखें तो एक दो जिलों को छोड़कर हर जिले में कोरोना के केस दहाई के आंकड़े को छूने लगे हैं।
लगातार देहरादून का हाल बुरे होते जा रहे है। देहरादून में आज 66, नैनीताल में 46, हरिद्वार में 28, उतरकाशी में 1, टिहरी में 3, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 12, उधमसिंहनगर में 2 मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। जबकि देहरादून के मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज करा रहे एक संक्रमित की मौत हो गई। राज्य के अस्पतालों से गुरुवार को कुल 2294 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 2252 सैंपलों की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 7.21 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब रही है।
समाचार सच न्यूज पोर्टल भी इन बढ़ते कोरोना केसो को देखते हुए सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील करता है। आप लोग कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440