आज का राशिफल | 1 सितंबर 2026, मंगलवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 1 सितंबर 2026, मंगलवार है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:42 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी। आज अश्विनी नक्षत्र का संयोग है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, लेन-देन और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल।

आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी सुबह 7:42 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी
वार: मंगलवार
नक्षत्र: अश्विनी
सूर्योदय: प्रातः 5:55 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:31 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक

आज का राशिफल
♈ मेष:
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन:
मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   संस्कृत के जयघोष से गूंजा हल्द्वानी, 750 लोगों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

♋ कर्क:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह:
विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से बातचीत में वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका हुआ धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव के योग हैं। अचानक यात्रा संभव है, लेकिन रोजगार को लेकर चिंता रह सकती है।

♎ तुला:
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्य पूरे हो सकते हैं। धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण तेज, 2.35 लाख नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील, दावे-आपत्तियों पर कार्रवाई जारी

♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें।
♒ कुम्भ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और स्थान परिवर्तन के योग हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440